फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nilgai trapped in the canal's swamp was rescued

Yamuna Nagar News: नहर के दलदल में फंसी नील गाय को निकाला

Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nilgai trapped in the canal's swamp was rescued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। दादूपुर हेड पर पश्चिमी यमुना नहर पिछले कई दिनों से बाढ़ चलते सूखी थी। नहर में दलदल बनी हुई है। साथ लगते जंगल से नहर में पानी पीने उतरी नीलगाय दलदल में धंस गई। गोरक्षा दल व वन्य जीव प्राणी विभाग के सहयोग से दलदल में फंसी नील गाय को सुरक्षित बाहर निकाल जंगल में छोड़ दिया।

गोरक्षा दल के अमित जयधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दादूपुर हेड पर बने दलदल में एक नील गाय काफी समय से धंसी हुई है। उन्होंने अपने साथी सुशील, गौतम, महावीर, शिवम और प्रदीप सहित कई युवाओं को लेकर दादूपुर हेड पर पहुंचे जहां उन्होंने वन एवं वन्य प्राणी विभाग की टीम को सूचित किया। टीम के साथ मिलकर नील गाय को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

नील गाय दलदल में काफी अंदर तक धंसी हुई थी। नील गाय को दलदल से बाहर निकालने के बपाद जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। वन्य प्राणी जीव विहार निरीक्षक लीलू राम का कहना है कि गोरक्षक दल के माध्यम से दादूपुर हेड पर नीलगाय फंसी होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर उनकी टीम के पांच कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद उसे बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed