फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

अंजली बेस्ट एथलीट, सपना बनी बेस्ट स्पोर्टस वूमेन

Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में खेल उत्सव व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कॉलेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। बैंक ऑफ  बड़ौदा द्वारा प्रायोजित खेल दिवस के शुभारंभ की घोषणा प्राचार्या डॉ उज्ज्वल शर्मा ने की।  बीएचएससी की अंजली बेस्ट एथलीट तथा कला संकाय की सपना बेस्ट स्पोर्ट वूमैन घोषित की गई।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जगत में विश्व के मानचित्र पर हरियाणा अपनी पहचान बनाए हुए है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते हैं। सभी शिक्षण संस्थान खेल दिवस के माध्यम से युवाओं को वह मंच प्रदान करते हैं, जहां युवा स्पर्धा, होड़, हार-जीत की राह से होते हुए मेल-मिलाप की मंजिल प्राप्त करते हैं। हार-जीत की भावना से मुक्त होकर यदि छात्राएं खेल मैदान में उतरेंगी, तभी खेल दिवस की सार्थकता सिद्घ होगी। खेल उत्सव के दौरान 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रस्सा दौड़, थ्री लैग्स रेस, लांग जंप, शॉट पुट, रस्सा रेस, ब्रिक रेस, हाई जंप, रस्साकसी आदि विभिन्न खेलों में छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने मार्च पास्ट व शपथ ग्रहण के पश्चात मशाल दौड़ में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 जिम्नास्टिक, रोप मलखम तथा योग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन तथा बेटी पढ़ाओ के मूल मंत्र को प्रसारित करने वाली नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की गई। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा, डॉ. शारदा शर्मा ने खेल रिपोर्ट पढ़ी। खेलों के बाद पारितोषिक वितरण समारोह में खेलों में जीत हासिल करने वाली छात्राओं व वर्ष 2015-16 के दौरान शैक्षणिक एवं विभिन्न गतिविधियों में विजेता छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। मौके पर कॉलेज प्रधान राकेश मोहन, सचिव अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष यशपाल गुप्ता, पूर्व सचिव प्रमोद गर्ग तथा प्रबंधक समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed