फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

62 नए केस के साथ कैंसर मरीजों की संख्या हुई 357

Fri, 05 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
भारत में करीब 10 लाख कैंसर के नए केस हर साल मिलते हैं और करीब 6 से 7 लाख लोग कैंसर से मर जाते हैं। जिले में भी कैंसर रोगियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार इस साल में 62 नए रोगी सामने आए हैं और कुल कैंसर रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 357 हो गया है।
विज्ञापन


यह बात सिविल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने गुरुवार को कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर रोगियों को दवाइयां व विभिन्न टेस्टों की सुविधाएं जैसे कीमोथैरेपी, एक्स-रे, कैंसर से संबंधित अतिरिक्त जांच जैसे पैपसमीयर व सुई की जांच निशुल्क दी गई। डॉ. विजय दहिया ने मरीजों व स्टाफ सदस्यों से कहा कि कैंसर का सबसे प्रमुख कारण सिगरेट व तंबाकू का सेवन है। सौ में से 40 कैंसर के रोगी सिगरेट व तंबाकू का सेवन करने वाले पाए गए हैं।
विज्ञापन


 कुछ वर्ष पहले तक कैंसर एक जानलेवा बीमारी समझी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान, तंबाकू व अल्कोहल का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमें फल, सब्जियां और अधिक रेशे वाले आहार का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. रमेश ने कहा कि कैंसर उन असामान्य कोशिकाओं के कारण होता है, जो तेजी से बढ़ती हैं। शरीर के लिए यह सामान्य बात है कि वह पुरानी कोशिकाओं को नई कोशिकाओं से बदले, किंतु कैंसर की कोशिकाएं बहुत अधिक तेजी से बढ़ती हैं। इस मौके पर डा. सरिता गुलाटी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. वनिला पुरी (दंत चिकित्सक), डॉ. निशा गोरावा  (पैथोलोजिस्ट), डॉ. अनिल त्यागी (शिशु विशेषज्ञ), योगाचार्य शिव कुमार व मोहित त्यागी, बोबेश कुमार, मिथलेश, दिप्ती शर्मा, स्टॉफ नर्स ज्योती, हरपाल सिंह व सभी स्टॅाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार चला रही एनपीसीडीसीएस नाम से स्पेशल कार्यक्रम:
डॉ. पुनित कालरा ने कहा कि कैंसर रोगियों के लिए सरकार एनपीसीडीसीएस नाम से एक स्पेशल कार्यक्रम चलाती है। मरीजों को कीमोथैरिपी मुफ्त दी जाती है और कैंसर के रोगियों को बस पास भी मुफ्त मुहैया कराए जाते हैं, ताकि वह इलाज के लिए बिना कष्ट आ-जा सके। डॉ. कुलजीत (ऑख, नाक व गला रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि अस्पताल में कैंसर के रोगियों के लिए सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारी सभी मरीजों को मुफ्त देखते हैं तथा उनके सभी लैब टेस्ट, एक्स-रे व सूई की जांच पैप्प समीयर भी मुफ्त किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed