फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

हरियाणा रोडवेज की बस में प्रशिक्षक की मौत

Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
अंबाला के गांव उगाड़ा-बाड़ा निवासी राजिंद्र सिंह की हृदय गति रुकने के कारण आदिबद्री क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। रणजीतपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


रणजीतपुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अंबाला से हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार की सुबह 21 लोगों को हैवी लाईसेंस बनाने के लिए बस चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए आदिबद्री के लिए रवाना हुई। जिसमें चालक सहित कुल 21 लोग सवार थे।
विज्ञापन


वे मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे आदिबद्री में पहुंचे उन्होंने माता मंत्रा देवी पर मत्था टेक शाम को वापस जाने की तैयारी में थे। अचानक बस में प्रशिक्षक राजिंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक व उसके साथी उसे बिलासपुर सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed