फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

पटेल ने किया रियासतों का विलय : स्पीकर

Sun, 01 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 01 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
news-ymn
भारत वर्ष की जो तस्वीर आज हमारे सामने हैं, वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। उन्होंने सभी रियासतों का विलय कर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। यही वजह है कि आज भी पटेल जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 140वें जन्मदिन (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। साढौरा विधायक बलवंत सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने की।
विज्ञापन


कंवरपाल ने कहा कि पटेल अगर देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम नहीं करते, तो आज देश छिन्न-भिन्न होता। पटेल के इस योगदान की वजह से उन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। अंग्रेजी शासन काल के दौरान उन्होंने देश हित के साथ-साथ किसानों के हक की लड़ाई भी लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढौरा विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि पटेल के 140वें जन्मदिवस को संपूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जो सभी के लिए गर्व की बात है।

जिला उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि देश के आजाद होने पर जब वल्ल भाभाई पटेल देश के गृहमंत्री थे, तो उन्होंने अंग्रेजों द्वारा संचालित आईसीएस (इंडियन सिविल सर्विसेज) का नाम बदल कर आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) कर दिया।


डॉ. सुषमा आर्य ने कहा कि पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाना सभी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर एडीसी डॉ. एसएस सैनी, एसडीएम प्रेमचंद, डीएफएससी सुरेंद्र धोलरा, जिला खेल अधिकारी परमिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed