फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 02 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 02 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
छछरौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कई घंटे तक परिजन संबंधित डॉक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर की पोस्ट खाली पड़ी है। महिला की डिलीवरी एक नर्स ने कराई थी। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चा महिला के पेट में ही मर चुका था। अस्पताल के आला अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


दसौरी निवासी साहिद ने बताया कि वह वीरवार रात को करीब बारह बजे अपनी पत्नी को लेकर प्रसव कराने के लिए छछरौली के सरकारी अस्पताल में आया था। अस्पताल के डिलीवरी हट में डॉक्टर नहीं था बल्कि एक ही नर्स थी। उसने साहिद की पत्नी की जांच करने के बाद कहा कि बच्चा ठीक है और नार्मल डिलीवरी से हो जाएगा। साहिद का आरोप है कि नर्स उसकी पत्नी की जांच करने के बाद अपने क्वार्टर में जाकर सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो वे नर्स को बुलाने गए। कई बार बुलाने पर भी नर्स क्वार्टर से बाहर नहीं आई। जब तक नर्स उसको चेक करने आई तो बहुत देर हो चुकी थी। आरोप है कि नर्स ने उसकी पत्नी की डिलीवरी करने में काफी लापरवाही बरती जिससे उसके बच्चे की डिलीवरी के दौरान ही मौत हो गई। साहिद का कहना है कि बच्चे की मौत का जिम्मेदार पूरी तरह से अस्पताल प्रशासन व स्टाफ नर्स है। अगर अस्पताल प्रशासन समय पर उसकी पत्नी की डिलीवरी कर देता तो शायद उनके बच्चे की जान न जाती।

चार लड़कियों के बाद लिया था बेटे ने जन्म : साहिद ने बताया कि इससे पहले उनके पास चार लड़कियां हैं। चार लड़कियों के बाद अब एक लड़के ने जन्म लिया, लेकिन यह भी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते नहीं बच पाया। साहिद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाया था, तब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था।

एंबुलेंस में नहीं थी आक्सीजन किट  
साहिद ने बताया कि नवजात की मौत के बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। जब उसको ट्रामा सेंटर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की तो अस्पताल कर्मचारियों का जवाब था कि एंबुलेंस में आक्सीजन किट नहीं है। उसके बिना महिला को इलाज के लिए कहीं ओर ले जाना मुश्किल है। उसके बाद जब दूसरी एंबुलेंस मंगाई तो उसमें भी आक्सीजन सिलेंडर खत्म हो रहा था। सुबह छह से लेकर दस बजे तक साहिद की पत्नी की हालत नाजुक बनी रही। उसके बाद एंबुलेंस में महिला को जगाधरी के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

एक स्टाफ नर्स के भरोसे डिलीवरी हट  
छछरौली सरकारी अस्पताल का डिलीवरी हट एक स्टाफ नर्स के भरोसे चल रहा है। नियमों के अनुसार डिलीवरी हट में तीन स्टाफ नर्स होनी चाहिए। साहिद ने कहा कि स्टाफ नर्स ने अस्पताल के फोर्थ क्लास कर्मचारी की मदद से महिला का चेकअप और बाद में डिलीवरी की।


महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा मां के पेट में ही मर चुका था। इस मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। अस्पताल में एक डॉक्टर की पोस्ट खाली पड़ी है। यदि किसी भी डॉक्टर या स्टाफ सदस्य की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 वीके जैन, एसएमओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली

दसौरी निवासी एक व्यक्ति की तरफ से उनके पास अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
 जंगशेर, एसएचओ, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed