{"_id":"60da22ac8ebc3e7cec1742f4","slug":"newlyweds-commit-suicide-by-hanging-in-safe-house-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl74715256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ हाउस में नवविवाहिता ने फंदे पर लटक आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ हाउस में नवविवाहिता ने फंदे पर लटक आत्महत्या की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फेसबुक फ्रेंड से प्रेम विवाह करने के बाद सेफ हाउस में रह रही नवविवाहिता का शव सोमवार शाम करीब सात बजे फंदा पर लटका मिला। नवविवाहिता आयशा (24) राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली थी। उसने 25 जून को ही सदर थाना क्षेत्र के गांव कैतमंडी निवासी कलीम से शादी की थी। उसी दिन पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा लेकर वे दोनों सेफहाउस में आए थे। दोनों अलग अलग कमरे में रह रहे थे।पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी डीएसपी राजेंद्र सिंह, शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
राजस्थान के नागौर निवासी आयशा की ढाई साल पहले कैतमंडी निवासी कलीम के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों में प्यार हो गया। कलीम और आयशा ने 25 जून को कोर्ट मैरिज कर ली। उसी दिन कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस में आए थे। उसी दिन से दोनों सेफ हाउस के अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद दोनों अपने कमरों में चले गए।
शाम करीब सात बजे जब दरवाजा खोलने के लिए आयशा को आवाज लगाई गई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो उसका शव पंखे से फंदे पर पर लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव को फंदे से उतारा और उसके कपड़ों की तलाशी ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नवविवाहिता के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। राजस्थान पुलिस के माध्यम से मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन यमुनानगर के लिए चल दिए हैं। मंगलवार को उसके शव का मजिस्ट्रेट के देखरेख में पोस्टमार्टम होगा। मृतका के परिजनों के आने पर आगामी कार्रवाई होगी।
ससुराल जाने की जिद्द कर रही थी
बताया जा रहा है कि नवविवाहिता के साथ एक लड़की भी थी, जो उसे यहां छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से वह कलीम को उसे घर ले जाने की बात कह रही थी। शाम को चाय पीते समय भी वह इसी की जिद्द कर रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नवविवाहिता ने इसी वजह से यह कदम उठाया। सोमवार को सेफ हाउस में एक ही प्रेमी जोड़ा था। जिस समय नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, उस समय युवक अपने कमरे में था। जबकि पुलिस कर्मी बाहर थे।
लिव इन रिलेशन में रह चुका है युवक
बताया जा रहा है कि कलीम आयशा से मिलने उसके घर जाता रहता था। कुछ समय से वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में भी रहा था। सप्ताह में शनिवार को कलीम नागौर जाता था और दो दिन उसके पास रहता था। 24 जून को वह आयशा को नागौर से अपने साथ लेकर आ गया था। युवती के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने नागौर थाना में दर्ज करवाई हुई है।