फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newlywed's body found in western Yamuna canal, married six months ago

पश्चिमी यमुना नहर से मिला नवविवाहिता का शव, छह माह पहले हुई थी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found in western Yamuna canal, married six months ago
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हैड के पास से नवविवाहिता का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान बुड़िया निवासी रूपा के रूप पर में हुई है। उसकी शादी नवंबर माह में पानीपत हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके रह रही थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हमीदा पुलिस चौकी के एएसआई लखविंदर ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि हमीदा हैड पर एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की। जांच के दौरान मृतका की शिनाख्त बुड़िया निवासी रूपा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रूपा की शादी नवंबर माह में पानीपत हुई थी। अब वह मायके आई हुई थी। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार देर रात को वह घर से बिना बताए निकल गई थी। आशंका है कि उसने नहर में छलांग लगाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed