{"_id":"68001bd447ef5152810b42b9","slug":"newly-married-woman-found-hanging-from-a-noose-in-sugh-majari-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136281-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुघ माजरी गांव में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुघ माजरी गांव में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
Thu, 17 Apr 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के सुघ माजरी गांव में नवविवाहिता 22 वर्षीय काजल का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बूड़िया थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति, सास, ससुर व देवर पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फेरूवाला निवासी संजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी काजल की शादी 19 फरवरी 2024 को गांव सुघ माजरी निवासी प्रीतम के साथ हुई थी।
शादी के चार माह बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग काजल से मारपीट करने लगे। उसका पति प्रीतम, सास मैना, ससुर इंद्र व देवर आकाश उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करते थे। मारपीट से तंग आकर वह मायके में आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी ससुरालियों ने अपनी गलती मान ली थी और काजल को परेशान न करने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से उसे पीटा जाने लगा। इस बारे में काजल ने कई बार फोन करके भी उन्हें बताया।
मंगलवार की शाम को उन्हें पता लगा कि काजल ने फंदा लगा लिया है। जिस पर परिवार के लोगों के साथ गांव सुघ माजरी पहुंचे, लेकिन आरोपी देवर आकाश उसे निजी अस्पताल में लेकर चला गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि काजल की हत्या की गई है। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने उसकी हत्या का संदेह जताया है।
जिसके आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।