फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newly appointed judicial officers were felicitated at the ceremony.

Yamuna Nagar News: समारोह में नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों का किया अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed judicial officers were felicitated at the ceremony.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. भारद्वाज का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते बार पदा​धिकारी। संगठन
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बार रूम में जिला न्यायालय परिसर के नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह करवाया गया। समारोह के दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय, न्यायालयों की गरिमा बनाए रखने और न्याय व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। वहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. विवेक गोयल, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन अस्मिता देसवाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन साहिल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष राजबीर सिंह विशेष अतिथि रहे। एसोसिएशन प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि बार एसोसिएशन न्यायिक कार्यों में सदैव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल को न्याय व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन महासचिव विशाल गर्ग ने किया। इस दौरान संयुक्त सचिव शुभम गौतम, कोषाध्यक्ष शुभम पाल, निरंजन सिंह सैनी, राम कुमार बुबका, कुलदीप सिंह चौहान, विपिन मित्तल, प्रदीप वालिया, अमर सिंह कांबोज, मेहर चंद गुप्ता, भगत राम गुप्ता, पवन मागो, गरिमा सिंह खुराना, रजनेश बाला, दीक्षा खेड़ा, अनिल गुप्ता, गगन पाल सिंह, मुकेश त्यागी, विजय कांबोज, परवेज खान, शाम चंद गर्ग, केवल कृष्ण सैनी, अतुल आर्य, साहिब सिंह, केडी बख्शी सहित सभी अधिवक्ता व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed