{"_id":"69961fa85900e77ba60d3631","slug":"newborns-body-found-wrapped-in-cloth-in-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151614-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव
विज्ञापन
छछरौली। दादुपुर हेड पर बुधवार सुबह पश्चिम यमुना नहर में नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। हेड पर तैनात कर्मचारी ने पानी में कपड़े में लिपटा शव उतराता देखा। उसने तुरंत बूड़िया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। जांच में पता चला कि शव नवजात लड़के का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया है।
बॉक्स
जन्म के तुरंत बाद नहर में फेंके जाने की आशंका
बूड़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि दादुपुर हेड पर पानी में एक बच्चे का शव दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ पानी पर उतर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद नहर में फेंका गया होगा। हालांकि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
बॉक्स
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी के अनुसार शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव नहर तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।