फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn baby girl found in bushes, police examining CCTV footage

Yamuna Nagar News: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl found in bushes, police examining CCTV footage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के तेजली स्टेडियम की पिछली दीवार के पास बुधवार की सुबह नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली। सुबह सैर करने निकली इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी सीमा ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे गोद में उठाया और अपने घर ले गई। उसके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी स्वर्ण कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी पत्नी सीमा रानी सैर करने के लिए तेजली रोड गई थी। तेजली स्टेडियम की पिछली दीवार के पास से गुजरते समय उसे झाड़ियों में नवजात शिशु के रोने के आवाज सुनाई दी। इस पर उसकी पत्नी झाड़ियों में गई। वहां उसे एक लिफाफे में नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने शिशु को गोद में उठाया।
विज्ञापन

देखने पर पाया कि नवजात शिशु एक लड़की है। उसका जन्म कुछ ही समय पहले हुआ है। उसकी पत्नी ने इस बारे उसे बताया। इस पस उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया। यहां बच्ची को निक्कू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में बच्ची मिलने की सूचना पर जिला बाल कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, संरक्षण अधिकारी संस्थागत केशवाल, संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची की जांच की और डॉक्टर को बच्ची की पूरी देखभाल करने और बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

पुलिस के जांच अधिकारी रजत का कहना है कि मामले में अज्ञात पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। क्षेत्र में जो महिलाएं गर्भवती थी, उनके बारे में पता किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

फिट होने पर शिशु गृह पंचकूला भेजेंगे : रंजन शर्मा
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है। बच्ची के कुछ टेस्ट कराए गए है। रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची का जन्म दो या तीन दिन पहले हुआ है। बच्ची के पूरी तरह फिट होने के बाद उसे शिशु गृह पंचकूला भेजा जाएगा। उसकेके बारे में समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाएगा। ताकि बच्ची के माता पिता का पता लगाया जा सके। माना जा रहा है कि लड़की होने पर या बिना ब्याही मां ने यह कुकृत्य किया है।

डॉक्टर की निगरानी में दिया जा रहा उपचार : पीएमओ

पीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला का कहना है कि नवजात को निक्कू वार्ड में दाखिल किया गया है। बच्ची अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। उसके कुछ टेस्ट कराए गए है। रिपोर्ट आने पर उसके स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। बच्ची के पूरी तरह फिट होने उसे शिशु गृह पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed