फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn baby found tied in a bag at the temple gate in Jathlana, hospitalized

मंदिर के गेट पर थैले में बंधा मिला नवजात बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby found tied in a bag at the temple gate in Jathlana, hospitalized
Newborn baby found tied in a bag at the temple gate in Jathlana, hospitalized - फोटो : Yamuna Nagar
जठलाना। क्षेत्र के गांव नाचरौन में आवर्धन नहर के पुल के समीप स्थित मंदिर के गेट पर सुबह के समय एक नवजात बच्चा थैले में बंधा हुआ मिला। सुबह जब मंदिर का पुजारी उठा तो उसने गेट पर बंधे थैले से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने थैले को खोल कर देखा तो पुजारी के होश उड़ गए। थैले में नवजात बच्चा था। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार और दूूध पिलाने के बाद मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर में बने नवजात शिशु केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया गया। बच्चे की हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी कुंवारी मां ने इसे जन्म दिया होगा और लोक लाज के भय से इसे मंदिर के गेट पर थैले में बांधकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सुखपाल ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसे किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने जांच की तो देखा कि मंदिर के गेट पर एक थैला लटका हुआ है। जब थैले को जांचा तो उसे एक नवजात दिखाई दिया। उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी और जिसके बाद वह तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया। अब बच्चे को नवजात शिशु केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

समय से पहले हुई डिलीवरी : डॉ. विजय
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि पुलिस एक नवजात को लेकर आई थी। उसका वजन करीब 900 ग्राम है। प्राथमिक दृष्टि से ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे का जन्म गर्भावस्था में करीब सात माह में हुआ हो। समय से पहले डिलीवरी का केस है। बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्ष पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
आवर्धन नहर के किनारे स्थित मंदिर के गेट पर जिस तरह से नवजात मिला है, ऐसा ही एक मामला रादौर में कई वर्ष पहले भी सामने आ चुका है। तब भी एक आश्रम के गेट पर कोई अज्ञात महिला नवजात बच्चे को छोड़कर फरार हो गई थी।

Newborn baby found tied in a bag at the temple gate in Jathlana, hospitalized

Newborn baby found tied in a bag at the temple gate in Jathlana, hospitalized- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed