फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New works worth Rs 1.67 crore will be done in six wards of the city

Yamuna Nagar News: शहर के छह वार्डों में होंगे 1.67 करोड़ के नए काम

Sat, 11 Jan 2025 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
New works worth Rs 1.67 crore will be done in six wards of the city
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के छह वार्डों में जल्द 1.67 करोड़ रुपये के नए विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम अफसरों की ओर से हर वार्ड व काम की अलग-अलग ई निविदाएं लगा दी गई हैं। इनमें वार्ड आठ, दस, 12, 13, 18, 21 में गलियों-नालियों व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन कामों के सिरे चढ़ने से वार्डों के संबंधित क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाई गई ई निविदाओं मुताबिक वार्ड दस में 8.43 लाख रुपये से शर्मा की दुकान से एडवोकेट रविकांत के घर, अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन और पंजाब स्वीट हाउस से कमल स्कूटर तक निर्माण कार्य, वार्ड 12 में 14.54 लाख रुपये से गांव पांसरा में पाल चौपाल का निर्माण कार्य पूरा करने, वार्ड आठ में 15.35 लाख रुपये से डीएवी स्कूल से डेंटल कॉलेज वाया ग्लोबल एजुकेशन तक पाइप बिछाने सहित आरसीसी नाले का निर्माण होगा। इसी प्रकार लक्ष्मी-टी स्टॉल से आरसी पाहूजा और राजीव मेहता के घर समीप सड़क चौड़ीकरण, वार्ड आठ में 10.69 लाख रुपये से अमृतसरी कुल्चे की दुकान से रॉयल लूक तक पाइप बिछाने सहित रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वार्ड आठ में 15.59 लाख रुपये से योगेशनगर व कमलानगर में संजय के घर से गुरविंद्र के घर और कांबोज के घर से नंदा के घर गली व नाली का निर्माण होगा। वार्ड आठ में 5.22 लाख रुपये से मॉडल टाउन में ओबरॉय के घर से रमेश के घर तक गली व नाली का निर्माण, वार्ड 13 में 23.49 लाख रुपये से खेड़ा मंदिर से ममीदी कम्युनिटी सेंटर, शमी हाउस से बबली के घर, बस्तीराम के घर से बालकराम के घर और महिंद्र के घर से पाल सिंह के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड आठ में 10.27 लाख रुपये से पंजाब चाप की दुकान से यमुना गारमेंट तक पाइप बिछाने सहित रोड निर्माण, वार्ड 18 में 10.52 लाख रुपये से मंडेबर में धर्मपाल करियाना स्टोर वाली गली का निर्माण, वार्ड 21 में 7.77 लाख रुपये से प्रह्लादपुरी में विजय करियाना स्टोर से धर्मवीर के घर तक गली व नाली का निर्माण होगा।

वार्ड 21 में 24.74 लाख रुपये से वाटर पंप से वैपको हाउस और बालकृष्ण वाली गली में गली व नाली का निर्माण, वार्ड 18 में 10.10 लाख रुपये से न्यू अप्रूवड माजरी कॉलोनी-2 में जेपीएम शटरिंग से सोनपाल के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed