फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New Happy School Winners in Science Quiz

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में न्यू हैप्पी स्कूल विजेता

Tue, 10 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
New Happy School Winners in Science Quiz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई जा रही है। पहले दिन ग्रुप ए की टीमों के बीच स्पर्धा करवाई गई। ग्रुप ए में जिले के सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल ने पहले स्थान पर कब्जा किया।
इस प्रतियोगिता से जोन स्तरीय स्पर्धा के लिए टीमों का गठन किया जाना है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रस्तर पर भी होगी। प्रदेश भर से एक टीम राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सतीश गर्ग मुख्यातिथि रहे। यह जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला गणित विशेषज्ञ विशाल सिंघल की देखरेख में करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पहले दिन सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। मंगलवार को दूसरे दिन जिले के सरकारी व हरियाणा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से विज्ञान संकाय के बायो, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चार चरण में करवाई गई। पहले चरण में विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जबकि दूसरे चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट से टीमों का चयन किया गया। रजिस्ट्रेशन में कुल 15 टीमों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए भेजा गया। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद आठ टीमों का चयन तीसरे चरण के लिए किया गया। तीसरे चरण में प्रश्नोत्तरी करवाई गई। चौथा चरण सबसे रोचक रहा।
यह रैपिड फारवर्ड राउंड था। जिसमें एक टीम के उत्तर न देने पर प्रश्न दूसरी टीम को पास कर दिया जाता है। चारों चरण के बाद आठ में से पांच विजेता टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में तनु शर्मा, अश्विन गर्ग, आरती शर्मा व सोनिया सैनी ने निर्णाय मंडल की भूमिका निभाई। विजेताओं को मुख्यातिथि व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे चरण में आठ टीमों ने भाग लिया। चौथे चरण के रैपिड फॉरवर्ड के बाद पांच जिला विजेता टीमें चुनी गई। इस दौरान शहर के न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी और जिले में पहला स्थान पाया। जबकि दूसरे स्थान पर मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कॉलोनी ने पाया। तीसरे स्थान पर सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी रहे।
चौथा स्थान संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल और पांचवां स्थान एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम को प्राप्त हुआ। यह पांचों विजेता टीम जोन स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा ने इस महत्वपूर्ण जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह जीत उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। स्कूल प्रबंधक जीएस शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उपलब्धि की सराहना की।

आज हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय व हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। दूसरे दिन के लिए भी टीमों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट से किया जाएगा। टेस्ट में चयनित आठ टीमें तीसरे व चौथे चरण के लिए भेजी जाएंगी। जिसमें से पांच जिला विजेता टीम चुनी जाएंगी। यह पांचों टीमें जोन स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


विभाग की ओर से दो दिवसीय विज्ञान प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले दिन सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मंगलवार को सरकारी व हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई जाएगी। - विशाल सिंघल, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed