फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New estimate determined based on two seasons and physical verification.

Yamuna Nagar News: दो सीजन और भौतिक सत्यापन से तय हुआ नया अनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
New estimate determined based on two seasons and physical verification.
करनाल। केंद्र ने हरियाणा के संशोधित खरीद अनुमान को बढ़ाकर 59.62 लाख मीट्रिक टन करने का फैसला कई स्तरों पर जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर लिया है। पहले निर्धारित 54 लाख मीट्रिक टन की तुलना में यह 5.62 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी है। संशोधित अनुमान तय करते समय केंद्र ने पिछले दो खरीद सीजन के रुझान, बेहतर गुणवत्ता वाले चावल की डिलीवरी के लिए निर्धारित लक्ष्य, खरीद सीजन समाप्त होने के बाद कराया गया भौतिक सत्यापन और हरियाणा सरकार व एफसीआई की ओर से बिना मिलिंग वाले धान के स्टॉक का कराया गया संयुक्त सत्यापन आधार बनाया। इन तथ्यों के परीक्षण के बाद केंद्र ने संशोधित अनुमान को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

अनुमान बढ़ने से मिलर्स को राहत मिली है लेकिन अब उनके सामने डिलीवरी पूरी करने की समय सीमा बड़ी चुनौती है। संशोधित अनुमान के अनुसार, सीएमआर की डिलीवरी 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी। यानी मिलर्स को शेष करीब 20 दिनों में लंबित चावल एफसीआई के डिपो तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

शनिवार-रविवार भी जमा होगा चावल
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि सीएमआर डिलीवरी के लिए अब मिलर्स को सप्ताहांत की छुट्टियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के सभी एफसीआई डिपो शनिवार और रविवार समेत सातों दिन खुले रहेंगे। इससे मिलर्स को चावल जमा कराने के लिए अतिरिक्त दिन मिलेंगे और डिपो पर लंबित सीएमआर को तेजी से स्वीकार किया जा सकेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। इसके अनुपालन के लिए राज्य सरकार ने एफसीआई को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed