फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   new coach will be appointed in yamunanagar

खिलाड़ियों को मिलेंगे नए कोच

Fri, 30 May 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 30 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
new coach will be appointed in yamunanagar
यमुनानगर। वर्षों से प्रशिक्षकों के अभाव में निजी व अपने स्तर पर अभ्यास कर ब्लॉक, जिला और राज्यस्तर पर प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ियों को अब जल्द ही नए कोच मिल जाएंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले यमुनानगर के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने 18 खेलों के प्रशिक्षक मांगें हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो वार्षिक खेल कैलेंडर में अगस्त से शुरू हो रही खेल गतिविधियों से पहले ही मांग के मुताबिक प्रशिक्षकों को नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में जिले में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के पास 13 खेलों के कोच नहीं हैं, जबकि पांच खेल ऐसे हैं, जिनमें खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के चलते एक कोच से काम नहीं चल पा रहा है। प्रशिक्षकों के अभाव में विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में फीसड्डी रहा है। इसी को मद्देनजर रख खेल विभाग ने वार्षिक खेल कैलेंडर-2014-15 जारी करने के साथ ही जिले से खेलों के प्रशिक्षकों की डिमांड सूची मांग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इस वर्ष ये रहेगा खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल: खेल विभाग की ओर से जारी किए गए वार्षिक खेल कैलेंडर-2014-15 के मुताबिक 1 से 15 अगस्त को अंडर-16 ब्वॉयज व गर्ल्स की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता, 21 से 24 अगस्त को अंडर-16 व 19 ब्वॉयज व गर्ल्स की इंटर सेंटर हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बाक्सिंग प्रतियोगिताएं, 21 से 24 अगस्त को अंडर 8-12, 12-15, 15-19, 19-25 ब्वॉयल व गर्ल्स की इंटर सेंटर योग प्रतियोगिता, 21 से 24 अगस्त को अंडर- 9, 11, 13, 15, 17 ब्वॉयज व गर्ल्स की इंटर सेंटर जिम्मनास्टिक प्रतियोगिता, 4 से 7 सितंबर को अंडर-16 ब्वॉयज व गर्ल्स की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, 11 व 12 सितंबर को अंडर-25 जिला स्तरीय वुमन स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं, 20 व 22 सितंबर को अंडर-25 राज्य स्तरीय वुमन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता (सोनीपत), 29 सितंबर से 1 अक्टूृबर को अंडर-9, 11, 13, 15, 17 गर्ल्स की राज्य स्तरीय जिम्मनास्टिक प्रतियोगिता (करनाल), 17 से 19 अक्टूबर को अंडर-16 गर्ल्स की पहले चरण की राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता (सिरसा), 1 से 3 नवंबर को अंडर-16 गर्ल्स की दूसरी चरण की राज्यस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं (हिसार) होंगी।

इन खेलों के मांगें कोच: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा भेजी गई लिस्ट के मुताबिक वॉलीबाल, बास्केटबाल, हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, हैंडबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, ताइक्वांडो, फेंसिंग, युशू, स्वीमिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, कुश्ती, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग खेलों के कोच मांगें गए हैं।

वर्जन
विभाग की ओर से मांगी गई खेल कोचों की डिमांड पर उनकी ओर से 18 कोचों की लिस्ट बनाकर भेज दी गई है। क्योंकि वार्षिक खेल कैलेंडर-2014-15 के अनुसार खेलकूृद गतिविधियां अगस्त से शुरू होंगी, इसलिए उम्मीद है कि अगस्त से पहले ही कोचों को नियुक्त कर दिया जाए।
परमिंद्र सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed