फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nephew injured uncle by hitting him on the forehead with a brick

Yamuna Nagar News: भतीजे ने माथे में ईंट मार चाचा को किया घायल

Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nephew injured uncle by hitting him on the forehead with a brick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब के नशे में भतीजे ने अपने चाचा के माथे में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे पर केस दर्ज कर लिया है।

भंभौल निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम को वह अपने बाड़े में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। रास्ते में उसे उसका भतीजा रवि कुमार उर्फ कल्लू मिल गया। वह शराब के नशे में थे। उसे देखते ही आरोपी रवि कुमार ने उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। गली में पड़ी ईंट उठाकर उसके माथे में मारी। ईंट लगते ही वह घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उससे लातों व मुक्कों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed