फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nephew and sister-in-law assaulted over gas lighter

Yamuna Nagar News: गैस लाइटर के लिए भतीजे व भाभी से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nephew and sister-in-law assaulted over gas lighter
सदर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा दामला में लाइटर लेने पर एक व्यक्ति ने अपने भतीजे व भाभी के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव किशनपुरा दामला निवासी सुनीता ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि चार अक्तूबर को उसका बेटा घर पर खेल रहा था। तभी उसका देवर मोहित वहां आया। उसने उसके बेटे को कहा कि उसने उसका गैस लाइटर लिया है। इसी बात को लेकर उसने उसे और उसके बेटे को गालियां देनी शुरू कर दी और उसके बेटे के साथ मारपीट की। जब उसने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह फिर से आया और फिर से उनके साथ मारपीट की। उसने मारपीट की बात अपने पति गौरव को बताई। पति ने भी अपने भाई का पक्ष लिया। वहीं देवर ने फिर उसे मारना चाहा। उसने वहां से भाग कर जान बचाई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed