फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neighboring youth stole utensils and items from the house

Yamuna Nagar News: पड़ोसी युवकों ने मकान से चुराया बर्तन और सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Neighboring youth stole utensils and items from the house
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में एक मकान से पड़ोसी युवकों ने मिलकर बर्तन व सामान चोरी कर लिया। आरोपियों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद मिली। मकान मालिक ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी तीन बार उसके मकान में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी निवासी फूलकुमार ने बताया कि उसके मकान की बराबर में कृष्णपाल का मकान है। दूसरी तरफ रामपाल का मकान है। एक नवंबर की सुबह वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। बच्चे स्कूल गए थे। इसी बीच रवि, विकास, संदीप, गलूरी ने सुबह करीब 11 बजे उनके घर में घुसकर उनका कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसमें एक फोन, एक पीतल की परात, एक पीतल का पतीला, स्टील की थाली, कपड़े से भरा एक बैग चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें पूरी वारदात कैद मिली। सभी आरोपी इससे पहले भी उनके मकान में तीन बार चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed