{"_id":"60380ed38ebc3ee9593b1f5a","slug":"neighbor-raped-woman-yamuna-nagar-news-knl623333114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच की टूटी बोतल गर्दन पर रखकर पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच की टूटी बोतल गर्दन पर रखकर पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी पर कांच की टूटी बोतल गर्दन पर रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस दौरान पड़ोसी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और जातिसूचक शब्द बोले। आरोप है कि इसके बाद से पड़ोसी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। लगभग तीन साल बाद महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी का उनके घर आना जाना था। यही कारण है कि तीन साल पहले बेटे की शादी में आरोपी से 30 हजार रुपये उधार लिये थे। दो माह बाद ही उसके 30 हजार रुपये वापस कर दिये, लेकिन आरोपी 15 हजार रुपये ब्याज की मांग को लेकर तंग करने लगा। 12 जून 2018 को उसकी पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थी, जबकि उसका बेटा व पति भी काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी उनके घर में घुस गया। उसने शराब पी हुई थी। आते ही उसने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो उसने कमरे में पड़ी कांच की बोतल तोड़कर गर्दन पर लगा दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोप है कि अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पड़ोसी लगातार परेशान कर रहा है। यही कारण है कि महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई पूनम का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।