फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neighbor beaten with sticks and rods and injured

Yamuna Nagar News: पड़ोसी को डंडों व रॉड से पीट किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Neighbor beaten with sticks and rods and injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के रोड छप्पर गांव में नाली के पानी को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस रंजिश को लेकर एक पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दूसरे पड़ोसी पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी रिंकू को नामजद कर दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।

रोड छप्पर गांव निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैंप में अमर शूज के नाम से जूतों की दुकान है। करीब एक माह पहले उसकी गांव के ही पड़ोसी रिंकू के साथ नाली के पानी को लेकर बहस हो गई थी। रोज की तरह शाम को वह दुकान बंद करके घर के लिए चला था। करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने गांव के मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से गांव के ही रिंकू ने उसकी पीठ में डंडा मारा। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी रिंकू के साथ दो अन्य युवक भी थे। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बाद तीनों युवकों ने डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसकी पीठ, बाजू, मुंह, टांग व अन्य स्थानों पर चोटें आई। शोर सुनकर पास की फैक्ट्री के मजदूर मौके पर आए और उसके आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी रिंकू को नामजद कर दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed