{"_id":"64ea5ec25f147ef913052ce6","slug":"negligence-forest-destroyed-two-thousand-trees-flowed-into-the-river-due-to-land-erosion-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-4652-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : जंगल तबाह, भूमि कटाव से दो हजार पेड़ नदी में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : जंगल तबाह, भूमि कटाव से दो हजार पेड़ नदी में बहे
विज्ञापन
जैतपुर गोहराबणी में बोली नदी ने जमकर कहर बरपाया है। जबरदस्त भूमि कटाव के कारण यहां खड़े बेशकीमती खैर व अन्य पेड़ों सहित करीब दो हजार पेड़ नदी के बहाव में बह गए। जिससे वन विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अगर विभाग पहले ही यहां इंतजाम कर लेता तो यह लापरवाही इस कद्र भारी न पड़ती। पांच साल पहले विभाग ने जंगल में लगभग 10 हजार पेड़ों का पौधरोपण कराया था। ग्रामीण आरिफ, नाजिम, फरीद, खालिद, अली अहमद, वाजिद, महबूब ने बताया कि 2018 में गांव के जंगल में लगभग 10 हजार पेड़ लगाए गए थे। जिससे जंगल हरा भरा हो गया था। वन विभाग हर वर्ष जंगल की सुरक्षा को लेकर बाढ़ बचाव कार्य करवाता था जिससे जंगल व साथ लगते गांव भी सुरक्षित रहते थे। लेकिन पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा बाढ़ बचाव कार्य नहीं करवाए गए हैं। जिसका नुकसान सीधे तौर पर साथ लगते गांव व जंगल को हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने जल्द ही बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया तो भविष्य में जंगल में लगे लाखों पेड़ व आसपास के नगला, मोहिदीनपुर, जैतपुर गोहराबणी गांव भी उजड़ने के कगार पर आ जाएंगे। क्योंकि इन गांवों का रहन-सहन जंगलों पर ही निर्भर करता है। यहां लोग जंगलों में मवेशी चराकर ही गुजारा करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आंखों के सामने नदी में आए बाढ़ के पानी ने नदी के किनारे व जंगल को देखते ही देखते तबाह कर दिया। ग्रामीणों कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो आज गांव व जंगल भी सुरक्षित होते।
जैतपुर गोहराबणी में जंगल में हुए कटाव के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जंगल की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है जल्द ही सुरक्षा का इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-देवेंद्र गिल वन अधिकारी।