फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Necklace worth 70 thousand rupees stolen from shop by breaking wall

Yamuna Nagar News: दीवार तोड़ दुकान से 70 हजार के नोटों के हार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Necklace worth 70 thousand rupees stolen from shop by breaking wall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रेलवे रोड पर हरजाई ट्रेडर्स दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये के नोटों के हार चोरी कर लिए। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू हमीदा निवासी सुनील हरजाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पेपर मिल गेट के सामने रेलवे रोड पर हरजाई ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह रात को वह दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा। शटर खोलकर जब वह दुकान के अंदर गया तो उसने देखा कि पिछली साइड से उसकी दुकान की दीवार टूटी हुई थी। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला टूट हुआ था। जांच करने पर दुकान से 70 हजार रुपये के नोटों के हार व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed