फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Necklace of notes from shop, cash from horse farm, jewelry stolen

Yamuna Nagar News: दुकान से नोटों के हार, घोड़ा फार्म से नकदी, गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Necklace of notes from shop, cash from horse farm, jewelry stolen
चोरों ने दुकान से 30 हजार के नोटोंं के हार और घोड़ा फार्म बेलगढ़ से नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। छछरौली के किला बाजार स्थित प्रवीण जनरल स्टोर का तोड़कर 30 हजार रुपये मूल्य के नोटोंं के हार चोरी कर लिए गए। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक युवक दुकान का शटर तोड़ता दिख रहा है। पुलिस को दी शिकायत में मांडखेड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका जनरल स्टोर है। सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो स्टोर का शटर टूटा हुआ था। अंदर से नोटोंं के हार चोरी किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वहीं, प्रतापनगर के बेलगढ़ घोड़ा फार्म स्थित मजदूर के घर से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। फरीदा ने बताया कि वह पति व दो बच्चों के साथ फार्म पर रहती है। रात को बिजली न होने पर वह मकान का कुंडा लगाकर खेतों में सोई हुई थी। आरोप है कि रात को बेलगढ़ निवासी इनाम उसके मकान में घुस गया। अलमारी से 20 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed