{"_id":"6b0347e7a973b961310b37de","slug":"nayab-finishes-14th-in-half-marathon-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166534-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाॅफ मैराथन में नायब का 14वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाॅफ मैराथन में नायब का 14वां स्थान
Mon, 23 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोच नायब सिंह। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। टोडरपुर गांव के एथलेटिक्स कोच नायब सिंह ने चंडीगढ़ में रविवार को हुई दूसरी अंतरराष्ट्रीय हाॅफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की हाॅफ मैराथन 1 घंटा 25 मिनट 9 सेकंड में पूरा कर अपनी फिटनेस, अनुशासन और दमखम का परिचय दिया है।
प्रतियोगिता में 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग के 122 पुरुष धावकों के बीच उन्होंने 14वां स्थान हासिल किया। वहीं, सभी 709 प्रतिभागियों में उनकी 60वीं और 610 पुरुष धावकों में 57वीं रैंक रही। प्रतियोगिता के आधिकारिक परिणामों के अनुसार कोच नायब सिंह ने दौड़ के दौरान प्रति किलोमीटर औसतन 4 मिनट 2 सेकंड की गति बनाए रखी।
कोच नायब सिंह ने बताया कि इससे पहले उन्होंने वेदांता दिल्ली हाॅफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दूरी 1 घंटा 28 मिनट 57 सेकंड में पूरी की थी। वहां उन्होंने अपने आयु वर्ग में 28वां स्थान प्राप्त किया था। चंडीगढ़ में उन्होंने अपने समय में 3 मिनट 48 सेकंड का सुधार कर अपनी क्षमता का एक बार फिर परिचय दिया।
विज्ञापन
वे कई वर्ष से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में लगातार भाग ले रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाना उनकी मेहनत का प्रमाण है। वह स्वयं एथलेटिक्स प्रशिक्षक होने के नाते युवाओं को खेलों से जुड़ने, नियमित व्यायाम करने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य संस्था साढौरा ने बधाई दी। कोच नायब सिंह की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने साबित किया है कि सफलता के लिए उम्र या संसाधन नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।