{"_id":"6b034d3429555d744c0e135d","slug":"even-if-the-sugarcane-rots-in-our-fields-we-will-not-sell-it-at-a-low-price-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166565-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हमारे खेतों में भले ही सड़ जाए गन्ना, कम दाम पर नहीं बेचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हमारे खेतों में भले ही सड़ जाए गन्ना, कम दाम पर नहीं बेचेंगे
Mon, 23 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरना देते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन गन्ने के मूल्य को लेकर किसानों और मिल प्रबंधन के बीच गतिरोध बरकरार है। वहीं धरना दे रहे किसानों ने एलान किया है कि भले ही खेतों में गन्ना सड़ जाए, हम कम कीमत पर गन्ना नहीं देंगे।
हालात यह हैं कि मिल में छठे दिन भी गन्ने की आपूर्ति नहीं हुई। दूसरी ओर गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि किसानों के धरने को आठ दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से किसानों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी किसान सरकार की ओर से निर्धारित गन्ने के मूल्य पर मिल को गन्ना देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। भले ही उनका गन्ना खेतों में खड़ा-खड़ा सड़ जाए, लेकिन वे कम कीमत पर शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे। सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द गन्ने के मूल्य पर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
गुंदियाना ने कहा कि किसानों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो किसान बैठक करेंगे और आंदोलन को और तेज करने के लिए आगामी रणनीति तैयार करेंगे। धरने पर युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, विक्रांत, हैप्पी, सुखविंद्र जगूड़ी, मांगे राम, बलदेव खुर्दी, चंद्रपाल और नवाब सहित कई किसान मौजूद रहे।