{"_id":"6b034cac39c2778a520d77c2","slug":"safety-measures-at-black-spots-have-not-progressed-beyond-the-tendering-stage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166527-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब्लैक स्पॉट पर टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़े सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब्लैक स्पॉट पर टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़े सुरक्षा के इंतजाम
Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पुराने नेशनल हाईवे पर चांदपुर से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम करने के दावे केवल कागजी हैं, धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौकों की हकीकत दावों से बिल्कुल उलट है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर चिह्नित कई खतरनाक स्थानों पर सुधार कार्य टेंडर प्रक्रिया में ही अटके हुए हैं।
कहीं अंडरपास बनाने की प्रक्रिया दो साल से आगे नहीं बढ़ पाई तो कहीं सड़क चौड़ी करने की योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल रही। इस बीच सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक, जगाधरी रेस्ट हाउस से खेड़ा पावर हाउस और होटल स्फायर से समता योग आश्रम मार्ग कई वर्षों से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित हैं।
वर्ष 2022 से 2024 के बीच इन तीनों स्थानों पर 88 सड़क हादसे हुए, जिनमें 47 लोगों की जान चली गई। इनमें महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक के बीच सबसे अधिक 51 हादसे हुए और 27 लोगों की मौत हुई। चांदपुर बाईपास पुल के पास लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
यहां अवैध रूप से आवाजाही रोकने के लिए एक और ग्रिल लगाई गई है, परंतु डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्तावित अंडरपास की प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही है। जगाधरी रेस्ट हाउस से खेड़ा पावर हाउस तक 23 हादसों में 11 और होटल स्फायर से समता योग आश्रम मार्ग पर 14 हादसों में नौ लोगों की मौत हुई। रेस्ट हाउस से खेड़ा पावर हाउस तक सड़क को चार मार्गीय बनाने का प्रस्ताव भी लंबित है।
संजय एप से सामने आए नए ब्लैक स्पॉट में थाना छप्पर क्षेत्र में बर्गर किंग और केएफसी के पास तथा मेहरमपुर में नौ-नौ दुर्घटनाएं दर्ज हुई हैं। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के खंडवा चौक पर पांच और छछरौली में शेरपुर मोड़ पर तीन हादसे हुए हैं। दामला कॉलेज के पास भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित है। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर छछरौली से आगे और रादौर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के इंतजाम अधूरे
पंचकूला-कालानौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। थाना छप्पर और करेहड़ा खुर्द में ऊपरगामी पुल बन चुके हैं, लेकिन थाना छप्पर में अधोया मोड़ की तरफ से वाहन गलत दिशा में पुल पर चढ़ रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सुड़ैल, हरनौल और कैल मार्ग पर संकेतक व कैट आई लगाई गई हैं। कालानौर जंक्शन पर गति अवरोधक नहीं है। खंडवा चौक पर गति अवरोधक तो बना है, लेकिन उस पर सफेद-पीली पट्टियां नहीं हैं और कैट आई भी खत्म हो चुकी हैं।
सड़क सुरक्षा की बैठक में ली जाएगी जानकारी : हैरतजीत
जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर का कहना है कि ब्लैक स्पॉट पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर काम शुरू कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा की बैठक इस सप्ताह होने की संभावना है। बैठक में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। कुछ चिह्नित बिंदुओं के लिए सोमवार को ही ऑर्डर कर दिए जाएंगे।