{"_id":"6b034d7e6c3f7b045f09dec6","slug":"protest-to-continue-until-sugarcane-price-reaches-rs-600-bku-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166544-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का दाम 600 रुपये होने तक चलेगा धरना : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का दाम 600 रुपये होने तक चलेगा धरना : भाकियू
Mon, 23 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
रादौर में कृषि मंत्री के आवास के पास धरना देते किसान। भाकियू
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास पर दिया जा रहा धरना रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
धरने की अगुवाई किसान नेता दलबीर सिंह कैल ने की। इस दौरान वहीं रात में भी किसानों का धरना जारी रहा। रात में भी भाकियू जिंदाबाद और सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज ने कहा कि जब तक सरकार गन्ने का रेट नहीं बढ़ाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती पर लगातार लागत बढ़ रही है और चीनी के भाव को देखते हुए किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिलना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेशभर की शुगर मिलों पर धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धरना दिन-रात जारी है। रात के समय जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर 11 सदस्यीय टीम के साथ धरने पर मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर कुलविंद्र सिद्धू, अशोक डांगी, साहिल सेतिया, गुरनाम सिंह संधू धौलरा, जंगशेर राणा, रमेश ढिल्लों, बिजेंद्र राणा, विनोद डांगी, धर्मवीर और रोशन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।