फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Navratri glow in the market, temples are getting decorated

Yamuna Nagar News: बाजार में नवरात्र की रौनक, सज रहे मंदिर

Mon, 08 Apr 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Navratri glow in the market, temples are getting decorated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ भारतीय नववर्ष और नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र उत्सव को लेकर जिलेभर के मंदिरों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है। शहर के प्राचीन श्री मूर्ति देवी मंदिर और देवी भवन मंदिर में नौ दिन विशेष कार्यक्रम होंगे। वही बाजार में नवरात्र की रौनक दिखने लगी है। लोग पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे है।
पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि मां दुर्गा नवरात्र पर पृथ्वी पर हर बार वाहन पर आती हैं। इस बार मां का आगमन मंगलवार को हो रहा है, इसलिए उनका वाहन घोड़ा होगा। कुछ लोग मां का वाहन पर आगमन युद्ध व क्रांति का प्रतिक और अशुभ मानते हैं। लेकिन यह सही नहीं है, मां का आगमन घोड़े पर होने का अर्थ दुष्ट दलन है। ऐसे में पाप कर्म करने वालों को मां दंड देगी और धर्म प्रेमियों की रक्षा कर उन्हें सुख समृद्धि और भक्ति का वरदान प्रदान करेंगीं।
विज्ञापन


पंडित महेश शांडिल्य के अनुसार इस बार प्रतिपदा तिथि आठ अप्रैल रात 11:50 बजे से शुरू होगी। समापन नौ अप्रैल रात साढ़े आठ बजे होगा। इस कारण नवरात्र व्रत व घट स्थापना नौ अप्रैल को की जाएगी। नौ अप्रैल को अमृतसिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि दो शुभ संयोग बन रहे हैं। नौ दिनों विधि अनुसार मां की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होंगे और मां निरोगता, सुख-समृद्धि व यश, वैभव का वरदान देंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अप्रैल को ही घट स्थापना की जाएगी। इस दौरान सुबह छह बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। मंगलवार व अश्विनी नक्षत्र होने के कारण अमृतसिद्धि योग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ व मंगलकारी योग है। घट स्थापना कर मां को लाल चुनरी, लाल वस्त्र, शृंगार का सामान, दीपक, घी, तेल, धूप, नारियल, चावल, कुमकुम, फूल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, मिश्री, कपूर, फल, मिठाई व कलावा अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed