फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Narrated the account of Shri Krishna's birth and his arrival in Gokul

Yamuna Nagar News: श्रीकृष्ण जन्म व गोकुल पहुंचने का सुनाया वृतांत

Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Narrated the account of Shri Krishna's birth and his arrival in Gokul
यमुना गली ​स्थित मंदिर में चल रही श्रीकृष्ण कथा में उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रादौर। शहर की यमुना गली स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में चल रही पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का शनिवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म व गोकुल पहुंचने की कथा सुनाई गई।
कथा व्यास आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि जब मथुरा में कंस के अत्याचार बढ़ जाते हैं, तो भगवान के अवतार लेने का समय हो जाता है। इस दौरान आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां गर्भ उसका संहार करेगा, तब कंस देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल देता है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और घनघोर अंधेरी आधी रात में श्रीकृष्ण कारागार में जन्म होता है।
विज्ञापन

वासुदेव-देवकी के सामने चतुर्भुज रूप प्रकट करने के बाद, भगवान बाल रूप (कन्हैया) बन जाते हैं। योगमाया के प्रभाव से पहरेदार सो जाते हैं, वासुदेव जी बाल गोपाल को सूप में रखकर यमुना पार करते हैं। शेषनाग जी छत्रछाया करते हैं और वासुदेव जी कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के यहां यशोदा मैय्या की गोद में सुलाकर, वहां से कन्या (योगमाया) को ले आते हैं। जब गोकुल में यह समाचार पहुंचता है कि देवी यशोदा के यहां लल्ला का जन्म हुआ है, पूरा गोकुल आनंद में झूम उठता है। नंद बाबा के घर बधाई बजती है, सोने-चांदी, वस्त्र और गोदान किए जाते हैं। हर कोई कन्हैया के दर्शन के लिए वहां पहुंचने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed