फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nandodhi accused of trying to do wrong

Yamuna Nagar News: ननदोई पर गलत काम करने के प्रयास का आरोप

Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Nandodhi accused of trying to do wrong
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ननदोई पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे अपने पति व ससुराल वालों को बताया तो उल्टा उसे ही आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, न लाने पर गलत काम करवाने की धमकी दे रहे हैं। छप्पर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, ननदोई, ननद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी शिकायत सरस्वती नगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसे ससुराल में परेशान किया जाने लगा। ससुरालियों का एक रिश्तेदार अधिवक्ता है, जिसकी धमकी देकर वह डराते-धमकाते रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर में मौजूद थी तो अचानक उसके कमरे में उसका ननदोई सतनाम घुस आया। आते ही उससे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने उसे धक्के देकर बेडरूम से बाहर निकाला तो तभी उसका पति आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को उसने पूरी बात बताई तो उसने अपनी बहन व बहनोई सतनाम के साथ मिल कर उस पर ही उल्टे सीधे आरोप लगा कर पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि, ससुराल पक्ष के लोग उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और न देने पर गलत काम करवाने का धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed