फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Named accused of raping a woman

Yamuna Nagar News: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी नामजद

Sun, 25 Feb 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Named accused of raping a woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यास से लौट रही महिला से एक युवक ने घर छोड़ने की बात कहकर कार में बिठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर गलत काम किया। जब महिला ने पुलिस शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने की बात कही और बाद में कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चोपड़ा गार्डन निवासी गौरव पुंडीर पर केस दर्ज कर लिया है।

छछरौली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि अनबन होने पर साल 2019 में उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह व्यास चली गई थी। जब वह वहां से वापस यमुनानगर आई तो रात हो चुकी थी। देर रात वह यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां उसे चोपड़ा गार्डन निवासी गौरव मिला। उसने उसे कहा कि जहां उसे जाना है वह छोड़ देगा।
विज्ञापन

रात को कोई साधन न होने के कारण वह आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ उसकी गाड़ी में बैठ गई। इस बाद आरोपी उसे छछरौली की तरफ लेकर चलने लगा। आरोप है कि रास्ते में सुनसान स्थान पर आरोपी ने अपनी कार रोक ली और उसके साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। जब उसने पुलिस को शिकायत करने की बात कहीं तो उसने उसे कहा कि वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर उसने तब पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके बाद आरोपी उसके घर आकर मिलने लगा। छह माह पहले उसके पति ने गौरव को उसके साथ घर पर देख लिया। तब गौरव फरार हो गया था। बाद में उसने फोन करके कहा था कि वह उससे शादी करके अपने साथ रखेगा। उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी गौरव ने उसे कमरा दिलाया।

जब उसने आरोपी से शादी करके अपने घर ले जाने की बात कही तो उसने थोड़े दिन रुक कर शादी करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि आरोपी गौरव पहले से शादीशुदा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed