फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Naib Tehsildar was blamed for not registering the land

Yamuna Nagar News: जमीन का नहीं किया इंतकाल तो नायब तहसीलदार पर गिरी गाज

Sun, 01 Oct 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar was blamed for not registering the land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली/यमुनानगर। कार्यालय में नहीं आने और काम के लिए लोगों को परेशान करने की शिकायत के बाद छछरौली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भेड़थल गांव के किसान ने शिक्षामंत्री कंवरपाल को नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें जमीन का इंतकाल करने के एवज में नायब तहसीलदार पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षामंत्री की शिकायत पर सरकार ने नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की है।
दरअसल शिक्षामंत्री कंवरपाल की ओर से सप्ताह में दो दिन जगाधरी स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें काफी समय से लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थी कि छछरौली के नायब तहसीलदार अपनी सीट पर नहीं बैठते। जब भी लोग अपने काम के लिए जाते हैं तो वे अनुपस्थित मिलते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं कुछ लोगों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रुपये लेने की भी शिकायत की थी। इनमें एक मामला भेड़थल गांव के किसान का था। उसने बताया था कि भेड़थल गांव में उसकी ससुराल है, जहां पर वह रहता है। ससुर ने उसके नाम जमीन की थी, जिसका इंतकाल कराना था, लेकिन तीन माह से नायब तहसीलदार की ओर से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि इसके एवज में नायब तहसीलदार की ओर से रुपये की डिमांड की जा रही थी। तंग आकर किसान ने इसकी शिकायत शिक्षामंत्री से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने नायब तहसीलदार से मोबाइल पर बात की, लेकिन उन्होंने इतने माह तक इंतकाल नहीं किए जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद इंतकाल की फाइल को एसडीएम के पास भेज दिया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षामंत्री ने मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिसके बाद नायब तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे : कंवरपाल
शिक्षामंत्री कंवरपाल ने बताया कि नायब तहसीलदार अमित कुमार ने किसान की जमीन का इंतकाल करने के एवज में रुपये मांगे थे। यह मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में अफसरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार आमजन की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed