फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nagel FC Girls team wins the Under-12 football tournament

Yamuna Nagar News: फुटबॉल अंडर-12 में नागल एफसी गर्ल्स टीम विजेता

Tue, 23 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nagel FC Girls team wins the Under-12 football tournament
प्रतियोगिता के दौरान आपस में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की सोकर फुटबॉल एकेडमी में सोमवार को एक दिवसीय अंडर-12 आयुवर्ग का टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें जिले भर से 12 टीमों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी रणविजय सिंह और तरुण शर्मा की ओर से करवाया गया। टूर्नामेंट में स्वामी विवेकानंद, स्कोर क्लब और नागल एफसी टीम विजेता बनी। वहीं नागल एफसी लड़कियों की टीम ने विक्ट्री क्लब को एक गोल से हराया।
टूर्नामेंट के सभी मैचों में बच्चों ने भारी उत्साह दिखाया। अंडर-12 टूर्नामेंट का पहला मैच सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद स्कूल और धर्म पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच में स्वामी विवेकानंद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और धर्म पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। दूसरा मैच नागल एफसी और विक्ट्री क्लब टीम के बीच खेला गया। इसमें नागल एफसी ने विक्ट्री क्लब को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

तीसरा मैच स्कोर क्लब और धर्म पब्लिक के बीच खेला गया। इसमें स्कोर क्लब बेहतरीन प्रदर्शन किया और धर्म पब्लिक स्कूल की टीम को 6-0 की करारी शिकस्त दी। इसके बाद स्कोर क्लब बी और विक्ट्री क्लब बी टीम के बीच मैच करवाया गया। यह मैच स्कोर क्लब ने 2-0 के अंतर से जीत लिया। इससे पहले 12 टीमों के क्रॉस मैच करवाए गए। इसमें जीत दर्ज करने वाली टीमों ने अगले चरण में भाग लिया और फिर उनके मैच करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टूर्नामेंट के दौरान अंडर-12 लड़कियों की फुटबॉल टीम का भी मैच हुआ। यह मैच नागल एफसी और विक्ट्री क्लब के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों की लड़कियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन विक्ट्री क्लब ने यह मैच 1-0 के अंतर से जीत लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यातिथि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ टीम के खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया।

समापन पर सुखविंद्र सिंह मुख्यातिथि रहे। वहीं, दीपक शर्मा, राजू भाटिया विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान पंकज चुघ ने कहा कि जिले के बच्चों व युवाओं का फुटबॉल के प्रति रूझान पड़ा है। जिले में अंडर-12 से लेकर हर आयु वर्ग की टीम है। जिले की टीमों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों, किशोरों व युवाओं को अपनी ऊर्जा का खेलों में प्रयोग करना चाहिए।

प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed