फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nagar nigam team collins six construction

नगर निगम की टीम ने मकारबपुर से हटाए अवैध कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam team collins six construction
नगर निगम में शामिल मुकारबपुर में वीरवार को उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा के नेतृत्व में टीम ने छह स्थानों से अवैध कब्जे हटाए। इन अवैध कब्जों की शिकायत कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने निशानदेही करवाई तो फिरनी के नजदीक छह अवैध कब्जे मिले। इस पर निगम ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए। उनकी ओर से कोई जवाब न देने पर वीरवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाए।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर वीरवार को मुकारबपुर गांव में पहुंची। यहां पर कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर मकान व पशु बाड़े बनाकर कब्जा किया हुआ था। इस पर निगम की टीम ने छह अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटा दिया। उप निगमायुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि मुकारबपुर गांव 2010 में नगर निगम शामिल किया गया था। इसके बाद गांव में अवैध कब्जों की शिकायत कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई थी। ग्रामीणों ने निगम की ओर से अवैध कब्जों को हटाने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जिन स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए गए, उन स्थानों पर नगर निगम जनहित के लिए सामुदायिक केंद्र या अन्य भवनों का निर्माण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed