फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nagar nigam sealed shop did not deposit tax

प्रॉपटी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम ने मैरिज पैलेस समेत चार दुकानें की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam sealed shop did not deposit tax
बकाया किराया न देने वालों की दुकान सील करने के बाद नगर निगम ने अब बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रॉपटी टैक्स जमा न करवाने पर कमल मैरिज पैलेस और एयरटेल टेलीकॉम समेत चार बड़े प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इसमें यमुनानगर जोन की तीन और जगाधरी जोन की एक प्रॉपर्टी शामिल है। पूरे ब्याज माफी और 25 प्रतिशत छूट के बावजूद भी ये प्रॉपर्टी धारक टैक्स जमा नहीं करवा रहे थे। इन पर नगर निगम पर निगम की छूट के बाद भी लगभग 20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद कमल पैलेस ने 50 प्रतिशत व एयरटेल टेलीकॉम ने पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। जिसके बाद उन पर लगी सील को खोल दिया गया। अगले सप्ताह से नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले अन्य बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह और कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालें प्रॉपर्टी धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीपीओ विपिन गुप्ता और जैडटीओ अजय वालिया के संयुक्त नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में क्लर्क हरीश कुमार, रघुबीर सिंह, नरेंद्र, अजय कुमार, निखिल, वरूण, विक्की, रजत, शिवम आदि को शामिल किया गया।जिन्होंने सुबह आठ बजे से सीलिंग कार्रवाई शुरू की। जब दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो उन्हें सील लगी मिली। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों और अन्य प्रतिष्ठान मालिकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

किस पर कितना था बकाया
-वीरवार सुबह नगर निगम की टीम ने सबसे पहले रादौर रोड स्थित वैल्डिंग की दुकान को सील किया। इस पर लगभग 3.69 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कमल पैलेस व मॉडल टाउन में एयरटेल टेलीकॉम को सामान समेत सील किया। कमल पैलेस पर 3,61,323 रुपये और एयरटेल टेलीकॉम पर 206255 रुपये बकाया था। वहीं जगाधरी के तेजली गेट स्थित राज मोटर्स को सील किया। इस पर 1040347 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। सील की गई दुकानों, मैरिज पैलेस, टेलीकॉम व सर्विस सेंटर का यह प्रॉपर्टी टैक्स पूरे ब्याज माफ व 25 प्रतिशत छूट के साथ है। नगर निगम की यी स्कीम 31 दिसंबर तक है। इनके अलावा नगर निगम की टीम ने बुड़िया स्थित एक अटल सेवा केंद्र को भी सील किया गया। यह केंद्र नगर निगम के भवन में चल रहा था। लेकिन केंद्र संचालक की ओर से नगर निगम को कोई किराया नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गाड़ी एजेंसी, शोरूम, होटल होंगे सील: कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव ने बताया कि बकायादारों को नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस दिया जा चुका था। इसके बाद भी इन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया। टैक्स जमा न करवाने पर निगम की ओर से सील करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा लगाई गई सील के साथ यदि कोई छेड़छाड़ या उसे खोलने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग के बाद भी बकाया टैक्स जमा न करवाने वालों की प्रॉपर्टी जब्त कर उसकी नीलामी करवाई जाएगी। अगली कार्रवाई डिफाल्टर वाहन एजेंसियों, बड़े ब्रांडेड शोरूम, होटल, ज्वैलर्स, मैरिज पैलेस, रेस्टोरेंट और ढाबों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed