फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nagar Kirtan Yatra was sent off for night halt at Jhinvrehdi.

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन यात्रा को झींवरेहड़ी में रात्रि ठहराव के लिए किया रवाना

Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Yatra was sent off for night halt at Jhinvrehdi.
सरस्वतीनगर में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल होते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व के अवसर पर साढौरा से शुरू हुई चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा को सरस्वतीनगर से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व यात्रा संयोजक गुरबाज सिंह सिकंदरा,ने झीवरहेड़ी में रात्रि ठहराव के लिए रवाना किया। यह नगर कीर्तन यात्रा जोडियो गुरुद्वारा साहिब से रात्रि विश्राम के बाद ऊंचा चांदना, रपोली, सतगोली, टोपरा कला, हरनौल,रेतगढ़, हाफिजपुर, कुंजल कंबोयान, बैडी, खजुरी, बकाना, रादौरी चौक से होते हुए रादौर पहुंची।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में संपन्न होंगी। जहां सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अगले दिन 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में महा समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कुरुक्षेत्र में होने वाले महा समागम में जिला यमुनानगर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस मौके पर चेयरमैन रूपेंद्र सिंह मल्ही, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, राजकुमार शर्मा, कृष्ण कंबोज, जसविंदर ग्रेवाल, घनश्याम सैनी, जोगिंदर, प्रिंस सैनी, अजय छारी, रॉबिन सैनी, विनीश राणा पार्षद, सतीश सरपंच धौलरा, कृष्ण धीमान, पवन, राजा बापा, विक्की, सतीश सैनी खुर्दबान, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, विशाल सैनी, अमित गुप्ता, बीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed