फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nagar Kirtan was taken out under the leadership of Panj Pyaras, people showered flowers, Yamunanagar

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन, लोगों ने की पुष्प वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out under the leadership of Panj Pyaras, people showered flowers, Yamunanagar
नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशमेश गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन जगाधरी वर्कशॉप के गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुआ, जो शहर की मुख्य सड़कों व मार्गों से गुजरा। इस दौरान नगर कीर्तन के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। कीर्तन की अगुवाई परंपरा के अनुसार पंज प्यारों ने की। वहीं नगर कीर्तन के आगे दर्जनों श्रद्धालु झाडू़ लगाकर सेवा करते रहे। इस दौरान शबद गायन से भी संगत निहाल हुई।
विज्ञापन

साथ ही संगत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे, जहां पर संगत को चाय, दूध, ब्रेड पकौड़ा व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान गतका पार्टी ने विभिन्न करतब दिखाए। तलवारबाजी के करतब दिखाकर गतका पार्टी ने लोगों को रोमांचित कर दिया। नगर कीर्तन शहर का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। यहां पहुंचने सेवादारों, रागियों, गतका दल के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नौ जनवरी को गुरुद्वारा में गुरुपर्व का समागम होगा।

नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते गतका पार्टी के सदस्य।  संवाद

नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते गतका पार्टी के सदस्य। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed