फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Muskan Secures First Place in International Collage Competition

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय कोलाज प्रतियोगिता में मुस्कान ने पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Muskan Secures First Place in International Collage Competition
प्रतियोगिता में बनाया कोलाज दिखाती मुस्कान। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वाणिज्य कला विभाग के द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान अंतरराष्ट्रीय कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से ऑनलाइन मोड पर करवाई गई थी। प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के कॉलेज व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मकता, नवाचार और कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन

मुस्कान ने अपने कोलाज से एक सामाजिक विषय को असाधारण रूप और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल रंगों के संतुलन, विषय की गहराई और कलाकृति में निहित संदेश की स्पष्टता से मुस्कान के कोलाज को सर्वश्रेष्ठ पाया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में मुस्कान ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. करुणा ने बताया कि मुस्कान की उपलब्धि से संस्थान, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन हुआ है। वाणिज्यिक कला की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा जैन ने मुस्कान को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही समर्पित और रचनात्मक छात्रा रही है। मुस्कान की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कॉलेज के वातावरण को दिया है। मुस्कान ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नई शुरुआत है और मैं भविष्य में भी अपनी कला से देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। मुस्कान ने कॉलेज में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और युवा महोत्सव (गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर) में एकल गायन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रबंधन समिति और पूर्व छात्र संघ के सदस्यों ने भी मुस्कान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र संगठन ने मुस्कान के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह करने की घोषणा की। इसमें मुस्कान का अभिनंदन कर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed