फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder of girl in Yamunanagar, Body thrown in fields, marks of attack with sharp weapon on neck

यमुनानगर में युवती की हत्या: शव को खेतों में फेंका, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान

Thu, 09 May 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 May 2024 11:35 AM IST
सार

यमुनानगर के बूड़िया इलाके में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। युवती का शव खेतों में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि दो महीने में शव मिलने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन
Murder of girl in Yamunanagar, Body thrown in fields, marks of attack with sharp weapon on neck
यमुनानगर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के बूड़िया क्षेत्र में उसे वक्त सनसनी फैल गई। जब 24 साल की युवती का शव चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने खेत में खुले में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद डीएसपी समेत थाना शहर जगाधरी के एसएचओ नरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस की मानें तो युवती की गर्दन पर नुकीली या तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। दो माह के भीतर चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने यह दूसरी लाश बरामद हुई है। इससे पहले एक युवक का शव भी यहीं से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि महिला कहां की रहने वाली है और कहां काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर  दी है। युवती का शव जिस जगह पर महिला पुलिस उस साइड के सीसीटीवी खंगालने में लगी है, ताकि हत्यारोपियों का सुराग लग सके। थाना शहर जगाधरी के एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed