फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder case filed in connection with the death of the village headman's wife

Yamuna Nagar News: सरपंच की पत्नी की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी

Wed, 31 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed in connection with the death of the village headman's wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शामपुर गांव में सरपंच जसबीर राठी की पत्नी बलजिंद्र कौर (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों की गुहार के बाद एसपी कमलदीप गोयल मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
विधायक रेनू बाला के नेतृत्व में मृतका के परिजन एसपी कमलदीप गोयल से मिले। परिजनों की मांग पर एसपी कमलदीप गोयल ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी में रादौर के डीएसपी आशीष चौधरी, सीआईए-वन, सीआईए-टू एवं साढौरा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को शामिल किया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में पहले डीडीआर दर्ज की गई थी। परिजनों के आरोप पर मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरे खंगालने के अलावा मोबाइल डंप डाटा भी उठाया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर की रात को करीब 10 बजे बलजिंद्र का शव घर के पास पशुबाड़े में बनी पानी की हौदी में मिला था। मुंह पानी की हौद के अंदर व पांव बाहर लटके मिले थे। उस समय परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए बताया था कि बलजिंद्र बुधवार रात नौ बजे पशुबाड़े में पशुओं को देखने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पाया कि बलजिंद्र पशुबाड़े में पानी की हौदी में औंधे मुंह गिरी हुई है। उसका मुंह पानी में डूबा है और पांव हौदी के बाहर लटके हैं। उसके मुंह पर चोट के निशान भी मिले। साथ ही उसकी चूड़ी पास में ही टूटी मिली। साथ ही पास में चारपाई पर टोपी, मोबाइल व चप्पल मिले थे।

पशुबाड़े की लाइट बंद थी। पास में पैरों के निशान भी थे, जिससे मृतका की ओर से मौत से पहले संघर्ष किए जाने की आशंका जताई गई। बलजिंद्र के शव के पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों की टीम को सिर में चोट मिली थी। मौत इस चोट से हुई यह स्पष्ट नहीं है। इस पर पुलिस ने विसरा व अन्य सेंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed