फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdaer

युवक की गला घोंटकर हत्या, रस्सी से पैर बांधकर शव खेत में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
murdaer
murdaer - फोटो : Yamuna Nagar
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव नवां शहर निवासी तेजपाल की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके दोनों पैर बांध कर शव को सड़क किनारे पाबंनी गांव के खेतों में फेंका हुआ था। गले में रूमाल का फंदा बना हुआ था। हालांकि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में पड़े शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराई। मृतक की नौ माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवांगांव निवासी राम अवतार ने बताया कि उसका भाई तेजपाल (28) छोटी पाबनी में अंडे व चिकन की दुकान चलाता था। रोज की तरह शुक्रवार को वह घर से काम के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। देर रात घर न पहुंचने पर उसकी पत्नी ने उसे कई फोन किए। लेकिन उसने फोन रसीव नहीं किया। उन्हें चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने भी तेजपाल के नंबर पर कई बार फ़ोन किया उसने कोई भी फोन रिसीव नहीं किया। शनिवार सुबह उन्हें पता चला कि तेजपाल का शव पाबनी के खेतों में पड़ा है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ घूमने गए तो उन्हें सड़क किनारे खेतों के पास रस्सी से बंधा तेजपाल का शव मिला। जिसे देखते ही आसपास के गांव सभी लोग इकट्ठा हो गए और परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। तेजपाल के दोनों पैर रस्सी से बांधे हुए थे। गले में रूमाल पड़ा हुआ था। जिस हालात में उसकी डेड बॉडी मिली है। उसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या हुई है उसका गला घोंट कर मारा गया है।
विज्ञापन

तेजपाल के भाई रामअवतार, चाचा प्रेमचंद ने बताया कि तेजपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। गांव में भी उसका सभी के साथ अच्छा व्यवहार था। आज तक किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। उसने कुछ दिनों पहले ही चिकन व अंडे की दुकान खोल कर काम शुरू किया था। काम भी ठीक चल रहा था। उन्हें किसी पर शक नहीं। उन्होंने पुलिस ने मांग कि है कि मामले की तह तक जाकर तेजपाल के हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि तेजपाल की नवंबर 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसका वैवाहिक जीवन सही चल रहा था।, लेकिन उसकी पत्नी की नौ माह बाद ही हत्यारों ने मांग उजाड़ दी। जैसे ही मृतक तेजपाल की पत्नी को उसकी मौत की सूचना मिली तो वह अपने हौश गवां बैठी। उसकी मौत की सूचना मिलने पर उसका रो रोकर बुरा हाल था।

छप्पर थाना के एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि पाबनी गांव में खेतों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी प्रकार की रंजिश की कोई बात सामने आई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed