फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Munish Kamboj became the district head of the commission agent association

Yamuna Nagar News: मुनीष कांबोज बने आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान

Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Munish Kamboj became the district head of the commission agent association
यमुनानगर में एसोसिएशन के जिला प्रधान का स्वागत करते आढ़ती। स्वयं
यमुनानगर। जिले की सभी अनाज मंडियों के प्रधानों की शनिवार को अनाज मंडी जगाधरी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जगाधरी अनाज मंडी के प्रधान मुनीष कांबोज को जिला आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। जिले की विभिन्न मंडियों के प्रधानों और एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मंडियों से जुड़े मुद्दों और व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित आढ़तियों ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। नव नियुक्त जिला प्रधान मुनीष कांबोज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। मंडियों से जुड़े आढ़तियों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में सरस्वतीनगर से प्रधान प्रदीप मित्तल व अवतार सिंह, व्यासपुर अनाज मंडी से प्रधान संदीप, खारवन से प्रधान अशोक गर्ग, प्रतापनगर से प्रधान बंसीलाल सैनी, छछरौली से प्रधान रणवीर सिंह, रणजीतपुर से प्रधान कुलवंत सिंह, साढौरा से प्रधान राजकुमार, जठलाना से प्रधान विनोद कुमार तथा रादौर से प्रधान बलविंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा आढ़ती रणधीर सिंह, संजय गुप्ता, नवनीत चहल, दलजीत सिंह, मोहित शर्मा, शिवकुमार संधाला, जनार्दन शर्मा, गौरव शर्मा, उप चेयरमैन ठाठ सिंह, सुखदेव सिंह, विक्रम कांबोज, प्रिंस प्रजापत और दीपक संसरवाल भी बैठक में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed