{"_id":"6aff4db4b1de45ee5b042cd0","slug":"municipal-workers-raised-public-awareness-by-decorating-the-toilets-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166401-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम कर्मियों ने शौचालयों को सजाकर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम कर्मियों ने शौचालयों को सजाकर लोगों को किया जागरूक
Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद नगर निगम की टीम व महिलाएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से शहर के सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक रूप से सजाया गया। इस दौरान नागरिकों को सार्वजनिक शौचालयों के उचित उपयोग और साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी भवन के सामने बने सुलभ शौचालय और यमुनानगर बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय को विशेष रूप से सजाया गया। दोनों शौचालयों में नागरिकों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पानी, बिजली, रोशनी, डस्टबिन और सेनेटरी पैड जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। महिला शौचालयों में इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के लिए इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई है।
इस दौरान नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन विशेषज्ञ आकाश कुमार, असमा, गगन बेनीवाल और उनकी टीम ने महिलाओं को सेनेटरी पैड की उपलब्धता और इंसीनरेटर मशीन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
टीम ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है, ताकि नागरिक इनका नियमित रूप से उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शौचालयों में गंदगी न फैलाएं और उपलब्ध सुविधाओं का उचित इस्तेमाल करें। सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा रखने में नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।