{"_id":"680947991e418230f507e701","slug":"municipal-employees-took-out-a-protest-march-by-sweeping-upside-down-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-136639-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम कर्मचारियों ने उल्टा झाड़ू कर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम कर्मचारियों ने उल्टा झाड़ू कर निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने गुरुवार को रेलवे रोड पर उल्टे झाडू़ कर रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम आयुक्त आयुष सिन्हा को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। रोष मार्च व प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों ने पहलगाम में आतंकवादियों के हाथों से मारे गए पर्यटकों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रोष प्रदर्शन की अगुवाई इकाई प्रधान पपला ने की और मंच संचालन सह सचिव रमेश कुमार ने किया। नगर पालिका संघ महासचिव मांगेराम तिगरा व अग्निश्मन संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन के दबाव में नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाया।
संघ के साथ कई दौर की हुई वार्ता में पालिका परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रों में लगे कच्चे कर्मियों को कमेटी बनाकर पक्का करने, समान काम समान वेतन का एरियर का भुगतान करने, पक्के कर्मियों की तर्ज पर कच्चे कर्मियों के वर्दी जूते के पैसे सैलरी में जोड़ने, गुरुग्राम के टर्मिनेट 26 कर्मचारीयों को टर्मिनेट वाली तिथि से बहाल करने जैसी मांगे मानी थी, पर सरकार ने मानी गई मांगों के पत्र-परिपत्र लंबा समय बीत जाने के बाद भी जारी नहीं किए।
विज्ञापन
उल्टा कर्मचारिंयों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जो एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी नहीं लगाएंगा, उनकी गैर हाजिरी लगेगी। एसएमडब्ल्यू एप प्राइवेट ठेकेदारों के लिए बनाया गया था, पर अधिकारियों द्वारा यह जबरन थोपा जा रहा है। इसका संघ विरोध करता है।
अगर सरकार पत्र-परिपत्र जारी नहीं करती तो रोहतक में 27 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 20 मई की हड़ताल की घोषणा की जाएगी। हड़ताल में सभी सफाई कर्मचारी सफाई का काम बंद करके केंद्र व राज्य की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जनता के बीच पोल खोलने का कार्य करेंगे। मौके पर अग्निशमन से संतोष कुमार, रिंकु कुमार, विजेंद्र सिंह, नगर पालिका संघ से राजकुमार ससोली, बलदीप तुम्बी, सोरन दलोर, रमन, सुरेश, श्याम लाल, जीतो मौजूद रहे।