फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation will run 100 days cleaning campaign, Yamunanagar

नगर निगम चलाएगा 100 दिन का सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will run 100 days cleaning campaign, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को नगर निगम की ओर से शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब नगर निगम 22 जुलाई से विशेष सफाई अभियान 100 दिन स्वच्छता के की शुरूआत करने जा रहा है। इस विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ 22 जुलाई की सुबह 6.30 बजे मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क से किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 100 दिन चलने वाले विशेष सफाई अभियान के तहत प्रत्येक वीरवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर गहनता से सफाई की जाएगी। यह अभियान यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड, लघु सचिवालय, यमुनानगर व जगाधरी सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जाएगा। इस दौरान निगम की विशेष टीम सफाई करेगी। इसके अलावा लगातार 100 दिन तक हर रोज दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक निगम के हर वार्ड में स्थान चिह्नित कर सफाई की जाएगी। इसके लिए ऐसे स्थानों का चिह्नित किया जाएगा, जहां सफाई कम होती है और गंदगी अधिक है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त तोमर ने बताया कि हमारा शहर साफ व सुंदर बने। इसके लिए हम लगातार बेहतर प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान के तहत शहर में पौधरोपण, रात्रि सफाई, नालों व नालियों की सफाई, बड़े सार्वजनिक स्थानों की सफाई समेत अन्य गतिविधियां चलाई जाएंगी। इनके अलावा शहरवासियों को सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं की मदद से जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों के माध्यम से स्वच्छता पर निबंध लेखन व अन्य स्वच्छता संबंधित प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वॉल पेंटिंग, होर्डिंग व पोस्टर के माध्यम से भी शहरवासियों को स्वच्छता व सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहिम में सहयोग दें शहरवासी : तोमर
निगम आयुक्त तोमर ने कहा कि नगर निगम शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए अनेक कार्य कर रहा है। उन्होंने शहरवासियों व संस्थाओं को भी नगर निगम की इस मुहिम में अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को खुले व नालों में न फेंककर डस्टबिन में डालेंऔर शहर को स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed