फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation will also get small drains cleaned on contract

Yamuna Nagar News: छोटे नाले भी ठेके पर साफ कराएगा नगर निगम

Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will also get small drains cleaned on contract
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के बड़े नालों की तरह छोटे नालों की सफाई का भी नगर निगम ठेका देने की तैयारी में है। हालांकि निगम अफसर छोटे नालों की सफाई निगम के सफाई कर्मियों से कराने के कसीदे पढ़ रहे थे, पर मानसून करीब देख इन नालों की सफाई के लिए भी ई-निविदा लगाई है।
नगर निगम अफसरों ने नालों की सफाई के लिए शहर को दो जोन में बांटा है। इसमें वार्ड 1 से 11 जोन-1 में और वार्ड 12 से 22 जोन-2 में हैं। दोनों जोन के 65 बड़े नालों की सफाई निगम अफसरों ने मई में शुरू कराई। इसका एजेंसी को करीब 72 लाख रुपये में ठेका दिया। इन बड़े नालों के साथ शहर के अन्य छोटे नालों पर अफसरों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगाए।
विज्ञापन

निगम के पास सफाई कर्मियों से लेकर संसाधनों की कमी में अधिकांश छोटे नाले अभी तक गंदगी से अटे हैं। इस पर शहर के लोगों द्वारा लगातार नगर निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे थे। इस पर निगम अफसरों ने छोटे नालों की सफाई का भी ठेका देने की योजना बनाई। पहले जैसे शहर को दो जोन में बांट 26.17 लाख के अनुमानित खर्च पर ईनिविदा लगाई है। इसमें चार जून तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद नीरज राणा, विनोद मरवाह ने कहा कि छोटे नालों की सफाई ठेके पर कराने के लिए अब ई-निविदा लगाने का औचित्य नहीं है। क्योंकि जून के आखिर में मानसून दस्तक दे देगा। पहली बार लगी ईनिविदा में पर्याप्त बिड आने पर भी जून के आखिर तक या जुलाई में प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। यानी मानसून आने के बाद इस ठेके के तहत छोटे नाले साफ होंगे। इसमें खानापूर्ति की आशंका है। इससे बेहतर है कि छोटे नालों की सफाई नगर निगम के सफाई कर्मियों से कराई जाए। इससे ठेके की 26.17 लाख रुपये की बचत भी होगी। यही धनराशि नगर निगम अफसरों को सफाई के संसाधन खरीदने पर लगानी चाहिए।

शहर के बड़े व छोटे नाले मानसून से पहले पूरी तरह साफ कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। इस बारे में शहर के लोगों की कोई मांग है तो उस पर भी विचार कर उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे। - सुमन बहमनी, यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed