फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation took care of the park after three months, Yamunanagar

नगर निगम ने तीन महीने बाद ली पार्क की सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation took care of the park after three months, Yamunanagar
रामपुरा कॉलोनी के राम पार्क में पौधों की छंटाई करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी के राम पार्क में जो काम करीब तीन महीने पहले किया जाना था, वह अब शुरू किया गया है। दरअसल इस पार्क की बदहाली का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। खबर प्रकाशित होने पर पार्षद ने इसका संज्ञान लिया और रविवार निगम के कर्मचारी पार्क की हालत दुरुस्त करने के लिए पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि कॉलोनी वासी कई बार पार्षद से पार्क के सुधार की मांग कर चुके थे, लेकिन काम नहीं हो रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद पार्षद ने पार्क का दौरा किया और सुधार करवाने का आश्वासन दिया। बात अधिकारियों तक पहुंची। योजना बनी, लेकिन फिर विस्तार के फेर में फंस कर योजना लटक गई।
विज्ञापन

हाल ही में मेयर व निगम अधिकारियों ने सभी पार्क रखरखाव समितियों की बैठक कर होने वाले सुधार व व्यवस्था के लिए सुझाव मांगें थे। इस दौरान अधिकारियों ने राम पार्क में सबसे पहले काम करवाने के आदेश दिए। आदेशों के अनुरूप रविवार से पार्क में काम शुरू कर दिया है। कॉलोनी निवासी अमित शर्मा, स्वीटी, लक्ष्य दत्ता, तरुण नंदा, विनोद शर्मा, इंद्रराज, मोंटी राजा ने बताया कि राम पार्क गंदगी से अटा पड़ा था। यह मुद्दा अमर उजाला ने उठाया। मुद्दा उठाए जाने के बाद इस पर संज्ञान लिया गया। बाद में मामला लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद करीब तीन महीने बाद रविवार को कर्मचारी पार्क पहुंचे। कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि अखबार में खबर प्रकाशित होने के कारण अधिकारियों ने यहां काम करने के लिए कहा है। तीन महीने देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि सभी पार्कों को लेकर योजना बनाई जा रही थी, जिस कारण इसमें देरी हुई। पार्क में सफाई और पेड़ पौधों की छंटाई शुरू कर दी है। लोगों ने कहा कि नगर निगम ने देरी से सही, लेकिन पार्क की सुध तो ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed