{"_id":"6a02284f1b5ffbd8e0098589","slug":"municipal-corporation-team-issues-fines-to-nine-shopkeepers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155881-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम की टीम में नौ दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम की टीम में नौ दुकानदारों के काटे चालान
Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के सोमवार को निगम की टीम ने जगाधरी की सिविल लाइन और डीसी ऑफिस रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नौ दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान एक फल विक्रेता ने प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर निगम टीम का विरोध भी किया। टीम ने नियमों के तहत उसका चालान कर सख्त चेतावनी दी।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर जोन-एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन-दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्रवाई में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, पंकज, स्वच्छ भारत मिशन शहरी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार, मोनी कुमार और होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
टीम ने सबसे पहले सिविल लाइन क्षेत्र में जांच की, जहां एक सब्जी विक्रेता के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। इसके बाद बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के चालान किए गए और अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं गंदगी फैलाने पर मीट विक्रेता, जूस विक्रेता और नारियल विक्रेता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय के पास एक फल विक्रेता के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर उसने निगम टीम का विरोध करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की धमकी दी। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने उसे बताया कि एक जुलाई 2022 से 19 प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू है और उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।